Latest News

भरे मन से कांग्रेस छोड़ी, मेरी कोशिशों को पार्टी ने किया नज़रअंदाज़: मनप्रीत बादल

By 18-1-2022

Published on 19 Jan, 2023 09:15 AM.

चंडीगढ़(प्रजातंत्र शक्ति,जातिन्द्र टंडन) पंजाब के पूर्व ख़ज़ाना मन्त्री एव वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनप्रीत बादल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा दे भाजपा का दामन थाम लिया है पहले वह अकाली दल में थे और कई बार पंजाब के मंत्री पद पर रहे लेकिन एक बार फिर वह कांग्रेस को अलविदा कह भाजपा में शामिल हुए इस विषय और उन्होंने पत्रकार वार्तालाप में बताया की उन्होंने कांग्रेस में रहते जनता के हित में कई योजनाएँ बनायी लेकिन उन्हें लागू नहीं होने दिया बल्कि उनकी और कोशिशों को भी नज़र अन्दाज़ किया गया और पार्टी में उन्हें बदनाम करने की कोशिशें चलती रही जिस वजह से उन्हें पार्टी से अलग होना पड़ा गौर हो मनप्रीत बादल बादल परिवार से रहे है और कुछ साल पूर्व उन्होंने मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मिल नई राजनीतिक पार्टी "पंजाब पीपल पार्टी" का भी निर्माण किया था पर उसे राजनीतिक सफलता नहीं मिल पायी लेकिन सूत्रों के अनुसार आज भी उनके पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ संबंध बेहतर है 

Viewers: 54803

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper